Posts

Agar Tu Mili Nhi Hoti...

Image
ज़िन्दगी कितनी हसीं होती अगर तू साथ होती, पर ज़िन्दगी बेहद हसीं होती, अगर तू मिली न होती, यूँ रोज़ रोज़ खुद से सवाल न होते, दिल के अंदर चल रहे बवाल न होते यूँ हरी भरी ज़िन्दगी में किसी की कमी खली न होती, अगर तू मिली न होती वोही आवारा मनचले लड़के होते हम, दुनिया की दौड़ भाग से थक्क के लौट के, चैन से माँ की गोद में सोते हम, किसी की परवाह नहीं होती, शामों में सिगरेटें जली ना होतीं, नशों की लत लगी ना होती, उजालों से डरता नहीं दिल मेरा, भीड़ देख बेचैनी सी ना होती दिल में मेरे, हम भी औरो की तरह दिल से हस्ते, अगर तू मिली न होती, अगर तू मिली न होती | 💔